RAM PRASAAD BISMILL ( 11 JUNE 1897 – 19 DECEMBER 1927)
रामप्रसाद बिस्मिल
( 11 जून, 1897 – 19 दिसंबर, 1927)
1897 में आज के ही दिन यानी 11 जून को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में माता मूलारानी और पिता मुरलीधर के पुत्र के रूप में जन्मे क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल के बारे में आज की तारीख में यह तो सर्वज्ञात है कि अंग्रेजों ने ऐतिहासिक काकोरी कांड में मुकदमे के नाटक के बाद 19 दिसंबर, 1927 को उन्हें गोरखपुर की जेल में फांसी पर चढ़ा दिया था, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इस सरफरोश क्रांतिकारी के बहुआयामी व्यक्तित्व में संवेदशील कवि/शायर, साहित्यकार व इतिहासकार के साथ एक बहुभाषाभाषी अनुवादक का भी निवास था और लेखन या कविकर्म के लिए उसके ‘बिस्मिल’ के अलावा दो और उपनाम थे- ‘राम’ और ‘अज्ञात’.
इतना ही नहीं, 30 साल के जीवनकाल में उसकी कुल मिलाकर 11 पुस्तकें प्रकाशित हुईं, जिनमें से एक भी गोरी सत्ता के कोप से नहीं बच सकीं और सारी की सारी जब्त कर ली गयीं. हां, इस लिहाज से वह भारत तो क्या, संभवतः दुनिया का पहला ऐसा क्रांतिकारी था, जिसने क्रांतिकारी के तौर पर अपने लिए जरूरी हथियार अपनी लिखी पुस्तकों की बिक्री से मिले रुपयों से खरीदे थे.
जानकारों के अनुसार, ‘बिस्मिल’ के क्रांतिकारी जीवन की शुरुआत 1913 में अपने समय के आर्य समाज और वैदिक धर्म के प्रमुख प्रचारकों में से एक भाई परमानंद को, जो अमेरिका स्थित कैलीफोर्निया में अपने बचपन के मित्र लाला हरदयाल की ऐतिहासिक गदर पार्टी में सक्रियता के बाद हाल ही में स्वदेश लौटे थे, गिरफ्तार कर प्रसिद्ध गदर षड्यंत्र मामले में फांसी की सजा सुनाये जाने के बाद हुई.
परमानंद भाई को सुनाई गई इस क्रूर सजा से उद्वेलित राम प्रसाद बिस्मिल ने ‘मेरा जन्म’ शीर्षक से कविता तो रची ही, साथ ही ब्रिटिश साम्राज्य के समूल विनाश की प्रतिज्ञा कर क्रांतिकारी बनने का फैसला कर लिया तो जैसा कि बता आये हैं, इसके लिए जरूरी हथियार अपनी पुस्तकों की बिक्री से प्राप्त रुपयों से ही खरीदे थे.
बाद में तत्कालीन अंग्रेज वायसराय ने भाई परमानंद की फांसी की सजा काले पानी में बदल दी और उसे भोगने के लिए उन्हें अंडमान सेलुलर जेल भेज दिया गया. लेकिन 1920 में अंग्रेज होने के बावजूद भारतीयों में ‘दीनबंधु’ के नाम से प्रसिद्ध सीएफ एन्ड्रूज के हस्तक्षेप से उन्हें जेल से रिहा किये जाने तक उनके और बिस्मिल के रास्ते पूरी तरह अलग हो चुके थे.
यहां यह जानना भी दिलचस्प है कि बिस्मिल को शहादत भले ही क्रांतिकारी आंदोलन के लिए धन जुटाने की कवायद के तौर पर लखनऊ के काकोरी स्टेशन के पास सरकारी खजाना लूटने के मामले में हासिल हुई, ‘मैनपुरी षड्यंत्र’ में भी उनकी कुछ कम भूमिका नहीं थी.
वहां औरैया के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पंडित गेंदालाल दीक्षित के साथ पैदल सैनिकों के अलावा घुड़सवारों व हथियारों से सम्पन्न ‘मातृदेवी’ संगठन के बैनर पर ‘बिस्मिल’ ने अंग्रेजों के खिलाफ जो सशस्त्र संघर्ष चलाया, उसमें एक मुकाबले में, कहते हैं कि 50 गोरे सैनिक मारे गये थे.
इस मुकाबले के लिए बिस्मिल व दीक्षित दोनों ने मैनपुरी, इटावा, आगरा व शाहजहांपुर आदि जिलों में गुपचुप अभियान चलाया और युवकों को देश की आन पर मर मिटने के लिए संगठित किया था.
उन्हीं दिनों ‘बिस्मिल’ ने ‘देशवासियों के नाम संदेश’ नाम का एक पम्फलेट प्रकाशित किया और उसे अपनी ‘मैनपुरी की प्रतिज्ञा’ शीर्षक कविता के साथ युवकों को बांटा भी था. अलबत्ता, एक देशघाती मुखबिर के अंग्रेजों से जा मिलने के कारण यह मुकाबला सफल नहीं हो सका, 35 क्रांतिकारी देश के काम आ गए और ‘बिस्मिल’ को दो वर्षों के लिए भूमिगत हो जाना पड़ा.
भूमिगत जीवन में अपनी गिरफ्तारी की गोरी पुलिस की तमाम कोशिशें विफल कर देने के बाद ‘बिस्मिल’ थोड़े निश्चिंत हो गए और 1918 में दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में क्रांतिकारी साहित्य बेचने पहुंच गए.
वहां अचानक पुलिस का छापा पड़ा तो उन्होंने पहले तो भागने कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ अपरिहार्य हो गई और बचाव का कोई और तरीका नहीं दिखा तो यमुना में कूद गए. फिर तो डूबते-उतराते और तैरते हुए वे एक ऐसे स्थान पर जा पहुंचे, जहां बीहड़ों व बबूलों के अलावा कुछ भी दिखायी नहीं देता था.
जानकार बताते हैं कि यह वही जगह है जहां आजकल ग्रेटर नोएडा बस गया है. वहां उन्होंने रामपुर जागीर नाम के एक छोटे से गांव में शरण ली थी और ‘बोल्शेविकों की करतूत’ नाम से एक उपन्यास के लेखन में लग गए थे.
इस बीच अंग्रेज जज ने उन्हें और दीक्षित को ‘मैनपुरी षड्यंत्र’ का भगोड़ा घोषित कर उसमें पकड़े गए अन्य क्रांतिकारियों को सजाएं सुना दी थीं. आगे चलकर फरवरी, 1920 में उन सबको छोड़ दिया गया तो ‘बिस्मिल’ शाहजहांपुर वापस लौट आए और कांग्रेस के 1920 में कलकत्ता और 1921 में अहमदाबाद में हुए अधिवेशनों में हिस्सा लिया.
बताते हैं कि अहमदाबाद के अधिवेशन में मौलाना हसरत मोहानी के साथ मिलकर कांग्रेस की साधारण सभा में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शाहजहांपुर लौटकर उसके ‘असहयोग आंदोलन’ को सफल बनाने में लग गए.
लेकिन चौरीचौरा कांड के बाद अचानक असहयोग आंदोलन वापस ले लिया गया तो इसके कारण देश में फैली निराशा को देखकर उनका कांग्रेस के आजादी के अहिंसक प्रयत्नों से मोहभंग हो गया.
फिर तो नवयुवकों की क्रांतिकारी पार्टी का अपना सपना साकार करने के क्रम में बिस्मिल ने चंद्रशेखर ‘आजाद’ के नेतृत्व वाले हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के साथ गोरों के सशस्त्र प्रतिरोध का नया दौर आरंभ किया लेकिन सवाल था कि इस प्रतिरोध के लिए शस्त्र खरीदने को धन कहां से आये?
इसी का जवाब देते हुए उन्होंने नौ अगस्त, 1925 को अपने साथियों के साथ एक आपरेशन में काकोरी में ट्रेन से ले जाया जा रहा सरकारी खजाना लूटा तो थोड़े ही दिनों बाद 26 सितंबर, 1925 को पकड़ लिए गए और लखनऊ की सेंट्रल जेल की 11 नंबर की बैरक में रखे गए. मुकदमे के नाटक के बाद अशफाक उल्लाह खान, राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी और रौशन सिंह के साथ उन्हें फांसी की सजा सुना दी गई.
1927 में 19 दिसंबर को अपनी सजा पर अमल के दिन सरफरोशी की तमन्ना रखने वाले बिस्मिल ने बखूबी ‘बाजु-ए-कातिल’ का जोर देखा. फांसी पर चढ़ने से पहले उन्होंने अजीमाबाद (अब पटना) के मशहूर शायर ‘बिस्मिल अजीमाबादी’ की गजल का ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है’ वाला शेर पूरे जोशोखरोश से गाया तो बहुत से लोग, खासकर उनकी पीढ़ी के नवयुवक इसे उनकी ही गजल मान बैठे.
लंबे अरसे तक वह विभिन्न अवसरों पर क्रांतिकारियों का प्रयाणगीत बनी. यहां ‘बिस्मिल’ की माता मूलरानी का जिक्र किए बिना बात अधूरी रहेगी. वे ऐसी वीरमाता थीं कि शहादत से पहले ‘बिस्मिल’ से मिलने गोरखपुर जेल पहुंचीं तो उनकी डबडबाई आंखें देखकर भी धैर्य नहीं खोया.
कलेजे पर पत्थर रख लिया और उलाहना देती हुई बोलीं, ‘अरे, मैं तो समझती थी कि मेरा बेटा बहुत बहादुर है और उसके नाम से अंग्रेज सरकार भी थरथराती है. मुझे पता नहीं था कि वह मौत से इतना डरता है!’
फिर जैसे इतना ही काफी न हो, उनसे पूछने लगीं, ‘तुझे ऐसे रोकर ही फांसी पर चढ़ना था तो तूने क्रांति की राह चुनी ही क्यों? तब तो तुझे तो इस रास्ते पर कदम ही नहीं रखना चाहिए था.’
बताते हैं कि इसके बाद ‘बिस्मिल’ ने बरबस अपनी आंखें पोछ डालीं और कहा था कि उनके आंसू मौत के डर से नहीं, उन जैसी बहादुर मां से बिछड़ने के शोक में बरबस निकल आए थे. माता के साथ क्रांतिकारी शिव वर्मा भी थे, जिन्हें वे अपना भांजा बताकर लिवा गई थीं.
इससे पहले कि मुलाकात का वक्त खत्म हो जाता, माता ने शिव को आगे करके बिस्मिल से कहा था, ‘यह तुम्हारी पार्टी का आदमी है. पार्टी के लिए कोई संदेश देना हो तो इससे कह सकते हो.’
लेकिन बाद में अपने क्रूरतम रूप में आई गरीबी ने बिस्मिल के जाते ही इस वीर माता को खून के आंसू रुला दिए. जीवनयापन के लिए उन्हें अपना शाहजहांपुर स्थित घर और कभी बड़े प्यार से बिस्मिल के लिए बनवाये सोने के बटन, जो यादगार के तौर पर उनके पास थे, बेच देने पड़े.
इसके आगे का जीवन भी कलपते और भटकते हुए उन्होंने इस याद के सहारे काटा कि बिस्मिल के रूप में वे राम जैसा पुत्र चाहती थीं, वह पैदा हुआ तो इसीलिए उन्होंने उसका नाम भी राम रखा था!
इस माता ही नहीं, उसकी सास यानी बिस्मिल की दादी को भी उनकी शहादत की कीमत चुकानी पड़ी थी. अपनी दुस्सह निर्धनता के दिनों में उन्हें धार्मिक आस्था वाले लोगों के उस दान पर निर्भर करना पड़ा था, जो एकादशी आदि पर शहीद की दादी नहीं, ब्राह्मणी होने के चलते उन्हें मिल जाता था.
अभिषेक झा
ENGLISH:-
Ramprasad Bismil
(11 June 1897 - 19 December 1927)
It is well-known today that the revolutionary Ramprasad Bismil, born in 1897 in Shahjahanpur district of Uttar Pradesh as the son of Mata Moolarani and father Muralidhar, is well known today, that the British had sued in the historic Kakori case After the play, he was hanged in the prison of Gorakhpur on December 19, 1927, but very few people know that in the multi-faceted personality of this Sarfarosh revolutionary, a multi-lingual translator with sensitive poet / poet, litterateur and historian also resided. And for writing or poetry, he had two more surnames besides 'Bismil' - 'Ram' and 'Unknown'.
Not only this, a total of 11 books were published in her lifetime of 30 years, out of which not a single white woman could escape the wrath of power and all of them were confiscated. Yes, in that sense, what was India, possibly the first revolutionary in the world, who had bought the weapons needed for him as a revolutionary from the sale of books written by him.
According to experts, the revolutionary life of 'Bismil' began in 1913 to Bhai Parmanand, one of the prominent propagators of the Arya Samaj and Vedic religion of his time, who was active in the historic Ghadar Party of his childhood friend Lala Hardayal in the US, California. After recently returned home, he was arrested and sentenced to death in the famous Gadar conspiracy case.
Rama Prasad Bismil, aroused by this cruel punishment narrated to Parmanand Bhai, composed the poem titled 'My Birth', and decided to become a revolutionary by pledging complete destruction of the British Empire, as it has been told. The necessary weapons were purchased from the sale of his books only.
Later, the then British Viceroy converted the death sentence of Bhai Parmanand into black water and he was sent to Andaman Cellular Jail to enjoy it. But despite being British in 1920, he and Bismil's paths were completely cut off by the intervention of CF Andrews, popularly known as 'Deenbandhu' among Indians, until he was released from prison.
It is also interesting to know here that even though the martyrdom of Bismil was achieved in the case of looting the government treasury near Kakori station in Lucknow as an exercise to raise funds for the revolutionary movement, he had little role in the 'Mainpuri conspiracy' .
There, along with foot soldiers with the famous revolutionary Pandit Gendalal Dixit of Auraiya, in an armed struggle against the British on the banner of 'Matrimdevi' organization, armed with horsemen and weapons, in a match, it is said that 50 white soldiers were killed. Went.
For this match, both Bismil and Dixit conducted a silent campaign in the districts of Mainpuri, Etawah, Agra and Shahjahanpur and organized the youths to die on the nation.
In those days, Bismil published a pamphlet titled 'Desh ke Naam Sandesh' and distributed it to the youth along with his poem titled 'Pledge of Mainpuri'. However, the contest could not succeed due to a descent informant going to the British, 35 revolutionary countries came to work and 'Bismil' had to go underground for two years.
After thwarting all attempts by the white police for his arrest in underground life, 'Bismil' got a little restless and went to sell revolutionary literature at the Congress session held in Delhi in 1918.
When there was a sudden raid by the police, they tried to escape at first, but the encounter became inevitable and if there was no other way of rescue, they jumped into the Yamuna. Then, while drowning and swimming, he reached a place where nothing but ravines and acacia was visible.
Experts say that this is the same place where Greater Noida is settled nowadays. There he took refuge in a small village named Rampur Jagir and was engaged in writing a novel called 'Bolsheviks' handiwork'.
Meanwhile, the British judge declared him and Dixit to be fugitives of the 'Mainpuri Conspiracy' and sentenced other revolutionaries caught in it. Later, in February 1920, when all of them were released, 'Bismil' returned to Shahjahanpur and took part in the Congress meetings held in Calcutta in 1920 and Ahmedabad in 1921.
It is said that he played an important role in getting the resolution of Purna Swaraj in the General Assembly of Congress in collaboration with Maulana Hasrat Mohani in Ahmedabad session and returned to Shahjahanpur to make his 'non-cooperation movement' successful.
But after the non-cooperation movement was suddenly withdrawn after the Chauri Chaura incident, it disillusioned with the non-violent efforts of the Congress to see the despair spread in the country.
Then, in order to realize his dream of a revolutionary party of young men, Bismil started a new round of armed resistance of the whites with the Hindustan Republican Association led by Chandrashekhar 'Azad', but the question was where to buy arms for this resistance. Come from
Responding to this, he looted the government treasury being taken by train in Kakori in an operation with his colleagues on August 9, 1925, and was caught a few days later on September 26, 1925 and number 11 of Lucknow's Central Jail. Kept in a barrack. After the drama of the case, Ashfaq Ullah Khan
ABHISHEK JHA


Comments
Post a Comment