SACHIN TENDULKAR ( 24 APRIL 1973 )
सचिन तेंडुलकर ( 24 अप्रैल 1973 ) सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को दादर, मुंबई के निर्मल नर्सिंग होम में हुआ था। सचिन तेंदुलकर के पिता रमेश तेंदुलकर महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध उपन्यासकार थे और उनकी माँ रजनी एक बीमा एजेंट थीं। उनके पिता ने सचिन देव बर्मन के नाम पर उनका नाम सचिन रखा था, जोकि उनके पसंदीदा संगीत निर्देशक थे। सचिन अपने 4 भाई व बहन में सबसे छोटे हैं, उनके बड़े भाई नितिन व अजीत और उसके बाद उनकी बहन सविता हैं। बचपन सचिन ने अपने बचपन के कुछ साल बांदा ईस्ट के साहित्य सहवास सहकारी आवास सोसायटी में व्यतीत किए। सचिन वर्तमान की तुलना में अपने बचपन में बिल्कुल विपरीत थे, क्योंकि उन्हे स्कूल में लड़ाई करना या स्कूल में पहली बार आने वाले बच्चों का धमकाना पसंद था। अपनी किशोरावस्था में सचिन जॉन मैकनेरो, जो अमेरिका के प्...