FLYING JAT MILKHA SINGH ( BORN 20 NOVEMBER 1929 )
मिलखा सिंह
(20 नवम्बर 1929)
उपलब्धियां:
1958 के एशियाई खेलों में 200 मी व 400 मी में स्वर्ण पदक, 1958 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक, 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक
मिलखा सिंह आज तक भारत के सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित धावक हैं। इन्होने रोम के 1960 ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के 1964 ग्रीष्म ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उनको “उड़न सिख” का उपनाम दिया गया था। 1960 के रोम ओलंपिक खेलों में उन्होंने पूर्व ओलंपिक कीर्तिमान को ध्वस्त किया लेकिन पदक से वंचित रह गए। इस दौड़ के दौरान उन्होंने ऐसा राष्ट्रिय कीर्तिमान स्थापित किया जो लगभग 40 साल बाद जाकर टूटा।
प्रारंभिक जीवन
मिल्खा सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में एक सिख राठौर परिवार में 20 नवम्बर 1929 को हुआ था। अपने माँ-बाप की कुल 15 संतानों में वह एक थे। उनके कई भाई-बहन बाल्यकाल में ही गुजर गए थे। भारत के विभाजन के बाद हुए दंगों में मिलखा सिंह ने अपने माँ-बाप और भाई-बहन खो दिया। अंततः वे शरणार्थी बन के ट्रेन द्वारा पाकिस्तान से दिल्ली आए। दिल्ली में वह अपनी शदी-शुदा बहन के घर पर कुछ दिन रहे। कुछ समय शरणार्थी शिविरों में रहने के बाद वह दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक पुनर्स्थापित बस्ती में भी रहे।
ऐसे भयानक हादसे के बाद उनके ह्रदय पर गहरा आघात लगा था। अपने भाई मलखान के कहने पर उन्होंने सेना में भर्ती होने का निर्णय लिया और चौथी कोशिश के बाद सन 1951 में सेना में भर्ती हो गए। बचपन में वह घर से स्कूल और स्कूल से घर की 10 किलोमीटर की दूरी दौड़ कर पूरी करते थे और भर्ती के वक़्त क्रॉस-कंट्री रेस में छठे स्थान पर आये थे इसलिए सेना ने उन्हें खेलकूद में स्पेशल ट्रेनिंग के लिए चुना था।
धावक के तौर पर करियर
सेना में उन्होंने कड़ी मेहनत की और 200 मी और 400 मी में अपने आप को स्थापित किया और कई प्रतियोगिताओं में सफलता हांसिल की। उन्होंने सन 1956 के मेर्लबोन्न ओलिंपिक खेलों में 200 और 400 मीटर में भारत का प्रतिनिधित्व किया पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव न होने के कारण सफल नहीं हो पाए लेकिन 400 मीटर प्रतियोगिता के विजेता चार्ल्स जेंकिंस के साथ हुई मुलाकात ने उन्हें न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि ट्रेनिंग के नए तरीकों से अवगत भी कराया।
इसके बाद सन 1958 में कटक में आयोजित राष्ट्रिय खेलों में उन्होंने 200 मी और 400 मी प्रतियोगिता में राष्ट्रिय कीर्तिमान स्थापित किया और एशियन खेलों में भी इन दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया। साल 1958 में उन्हें एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली जब उन्होंने ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रकार वह राष्ट्रमंडल खेलों के व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्वतंत्र भारत के पहले खिलाडी बन गए। इसके बाद उन्होंने सन 1960 में पाकिस्तान प्रसिद्ध धावक अब्दुल बासित को पाकिस्तान में पिछाडा जिसके बाद जनरल अयूब खान ने उन्हें ‘उड़न सिख’ कह कर पुकारा।
रोम ओलिंपिक खेल, 1960
रोम ओलिंपिक खेल शुरू होने से कुछ वर्ष पूर्व से ही मिल्खा अपने खेल जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे और ऐसा माना जा रहा था की इन खेलों में मिल्खा पदक जरूर प्राप्त करेंगे। रोम खेलों से कुछ समय पूर्व मिल्खा ने फ्रांस में 45.8 सेकंड्स का कीर्तिमान भी बनाया था। 400 में दौड़ में मिल्खा सिंह ने पूर्व ओलिंपिक रिकॉर्ड तो जरूर तोड़ा पर चौथे स्थान के साथ पदक से वंचित रह गए। 250 मीटर की दूरी तक दौड़ में सबसे आगे रहने वाले मिल्खा ने एक ऐसी भूल कर दी जिसका पछतावा उन्हें आज भी है। उन्हें लगा की वो अपने आप को अंत तक उसी गति पर शायद नहीं रख पाएंगे और पीछे मुड़कर अपने प्रतिद्वंदियों को देखने लगे जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और वह धावक जिससे स्वर्ण की आशा थी कांस्य भी नहीं जीत पाया। मिल्खा को आज तक उस बात का मलाल है। इस असफलता से सिंह इतने निराश हुए कि उन्होंने दौड़ से संन्यास लेने का मन बना लिया पर बहुत समझाने के बाद मैदान में फिर वापसी की।
इसके बाद 1962 के जकार्ता में आयोजित एशियन खेलों में मिल्खा ने 400 मीटर और 4 X 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1964 के टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भाग लिया और उन्हें तीन स्पर्धाओं (400 मीटर, 4 X 100 मीटर रिले और 4 X 400 मीटर रिले) में भाग लेने के लिए चुना गया पर उन्होंने 4 X 400 मीटर रिले में भाग लिया पर यह टीम फाइनल दौड़ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पायी।
मिल्खा द्वारा रोम ओलिंपिक में स्थापित राष्ट्रिय कीर्तिमान को धावक परमजीत सिंह ने सन 1998 में तोड़ा।
बाद का जीवन
सन 1958 के एशियाई खेलों में सफलता के बाद सेना ने मिल्खा को ‘जूनियर कमीशंड ऑफिसर’ के तौर पर पदोन्नति कर सम्मानित किया और बाद में पंजाब सरकार ने उन्हें राज्य के शिक्षा विभाग में ‘खेल निदेशक’ के पद पर नियुक्त किया। इसी पद पर मिल्खा सन 1998 में सेवानिवृत्त हुए।
वर्ष 1958 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया पर मिल्खा ने सन 2001 में भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ के पेशकश को ठुकरा दिया।
मिल्खा सिंह ने अपने जीवन में जीते सारे पदकों को राष्ट्र के नाम कर दिया। शुरू में उन्हें जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में रखा गया था पर बाद में उन्हें पटियाला के एक खेल म्यूजियम में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्ष 2012 में उन्होंने रोम ओलिंपिक के 400 मीटर दौड़ में पहने जूते एक चैरिटी की नीलामी में दे दिया।
वर्ष 2013 में मिल्खा ने अपनी बेटी सोनिया संवलका के साथ मिलकर अपनी आत्मकथा ‘The Race of My Life’ लिखी। इसी पुस्तक से प्रेरित होकर हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने ‘भाग मिल्खा भाग’ नामक फिल्म बनायी। इस फिल्म में मिल्खा का किरदार मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाया।
निजी जीवन
मिल्खा सिंह ने भारतीय महिला वॉलीबॉल के पूर्व कप्तान निर्मल कौर से सन 1962 में विवाह किया। कौर से उनकी मुलाकात सन 1955 में श्री लंका में हुई थी। इनके तीन बेटियां और एक बेटा है। इनका बेटा जीव मिल्खा सिंह एक मशहूर गोल्फ खिलाडी है। सन 1999 में मिल्खा ने शहीद हवलदार बिक्रम सिंह के सात वर्षीय पुत्र को गोद लिया था। मिल्खा सम्प्रति में चंडीगढ़ शहर में रहते हैं।
ENGLISH :-
Milkha Singh
(20 November 1929)
Achievements:
Gold Medal in 200m and 400m in 1958 Asian Games, Gold Medal in 1958 Commonwealth Games, Gold Medal in 1962 Asian Games
Milkha Singh is India's most famous and respected till date. He represented the country at the 1960 summit of Rome and the 1964 summit of Tokyo. He was nicknamed "Udan Sikh". He demolished the former ol 'record at the 1960 Rome Ol Games but missed the medal. During this race, he set a national record that broke after almost 40 years.
Early life
Milkha Singh was born on 20 November 1929 in a Sikh Rathore family in Punjab, undivided India. He was one of the 15 saints of his parents. Many of his siblings were passing through childhood. Milkha Singh lost his parents and siblings in the riots that followed the Partition of India. Last he came to Delhi from Pakistan by becoming a refugee. In Delhi he stayed at his sister's house someday. After staying in refugee callers for some time, he also lived in a colony in Shahdara area of Delhi.
After such a terrible accident, his heart was deeply hurt. At the behest of his brother Malkhan, he decided to join the army and after a fourth attempt, joined the army in 1951. In his childhood, he ran a 10-kilometer distance from home to school and home to school and came sixth in the cross-country race at the time of recruitment, so the army selected him for special training in sports.
Career as a runner
In the army, he worked hard and established himself in 200m and 400m and achieved success in many rivals. He represented India in the 200 and 400 meters at the 1956 Merbalon Olympic Games but did not succeed due to lack of experience at the international level but his meeting with Charles Jenkins, the winner of the 400 meters competition, not only inspired him but also the training methods. New methods were also introduced.
After this, in 1958 at the National Games held in Cuttack, he set national records in the 200m and 400m competition and also won the gold medal in both the events in the Asian Games. He had another significant success in the year 1958 when he won a gold medal in the 400 meters competition at the British Commonwealth Games. He thus became the first player from independent India to win a gold medal in the Commonwealth Games individual event. After this, in 1960, he called Pakistan's famous Abdul Basit backward in Pakistan, after which General Ayub Khan called him 'Tehne to Teach'.
Rome Olympic Games, 1960
Milkha had been in the form of his sporting life for a few years before the start of the Rome Olympic Games, and it was believed that Milkhadal would definitely get in these games. Shortly before the Rome Games, Milkha also scored a record 45.8 seconds in France. In the 400 races, Milkha Singh broke the former Olympic record, but definitely remained unbeaten with fourth place. Milkha, who was at the forefront of the race for 250 meters, made a mistake that he still regrets. She felt that she could not keep herself at the same pace till the end and turned back to look at her rivals, whose brunt they had to suffer and the winner who hoped for gold could not even win the bronze. Milkha is still proud of that. Singh was so disappointed with this failure that he made up his mind to retire from the race but after a very clear return to the field again.
After this, Milkha won the 400m and 4 x 400m relay race gold medals at the 1962 Asian Games in Jakarta. He competed in the 1964 Tokyo Olympic Games and was selected to compete in three events (400m, 4 x 100m relay and 4 x 400m relay) but competed in the 4 x 400m relay. Could not even qualify for the race.
National record set by Milkha in Rome Olympics was broken in 1998 by runner Paramjit Singh.
later life
After the success of the 1958 Asian Games, the Army honored Milkha by promoting him as Sh Junior Commissioned Officer and later the Punjab Government appointed him as Director Sports Director in the Education Department of the state. Milkha resided in this post in 1998.
In the year 1958, the Government of India honored him with the Padma Shri, but Milkha refused the offer of the Arjuna Award by the Government of India in 2001.
Milkha Singh won his life, giving all the posters to the nation. He was initially housed in the Jawaharlal Nehru Stadium, but was later shifted to a sports museum in Patiala. In 2012, he gave away the shoes worn in the Rome Olympics 400m race at a charity auction.
In the year 2013, Milkha has written her autobiography of the race of my life with her daughter Sonia Sanvalka. Inspired by this book, Rakesh Om Prakash Mehra, the famous director of Hindi films, made the film named Bhag Milkha Bhag. In this film, Milkha's character was played by famous actor Farhan Akhtar.
private life
Milkha Singh married Nirmal Kaur, former captain of Indian women's Valleyball, in 1962. From kaur Married in 1962. He met Kaur in 1955 in Sri Lanka. He has three daughters and a son. His son Jeev Milkha Singh is a famous golf player. In 1999, Milkha adopted the seven-year-old son of Shaheed Havildar Bikram Singh. Milkha currently lives in the city of Chandigarh.


Comments
Post a Comment