Bhagat Singh ( 28 September 1907 - 23 March 1931 )
भगत सिंह ( 28 सितम्बर 1907 - 23 मार्च 1931 )
भगत सिंह को भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है। वो कई क्रन्तिकारी संगठनों के साथ मिले और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया था। भगत सिंह जी की मृत्यु 23 वर्ष की आयु में हुई जब उन्हें ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर चढ़ा दिया।
भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर, 1907 को लायलपुर ज़िले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलां है जो पंजाब, भारत में है। उनके जन्म के समय उनके पिता किशन सिंह, चाचा अजित और स्वरण सिंह जेल में थे। उन्हें 1906 में लागू किये हुए औपनिवेशीकरण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करने के जुल्म में जेल में डाल दिया गया था। उनकी माता का नाम विद्यावती था। भगत सिंह का परिवार एक आर्य-समाजी सिख परिवार था। भगत सिंह करतार सिंह सराभा और लाला लाजपत राय से अत्याधिक प्रभावित रहे।
परिवार से मिले क्रांतिकारी के संस्कार
उनके एक चाचा, सरदार अजित सिंह ने भारतीय देशभक्त संघ की स्थापना की थी। उनके एक मित्र सैयद हैदर रजा ने उनका अच्छा समर्थन किया और चिनाब नहर कॉलोनी बिल के खिलाफ किसानों को आयोजित किया। अजित सिंह के खिलाफ 22 मामले दर्ज हो चुके थे जिसके कारण वो ईरान पलायन के लिए मजबूर हो गए। उनके परिवार ग़दर पार्टी के समर्थक थे और इसी कारण से बचपन से ही भगत सिंह के दिल में देश भक्ति की भावना उत्पन्न हो गयी।
भगत सिंह ने अपनी 5वीं तक की पढाई गांव में की और उसके बाद उनके पिता किशन सिंह ने दयानंद एंग्लो वैदिक हाई स्कूल, लाहौर में उनका दाखिला करवाया। बहुत ही छोटी उम्र में भगत सिंह, महात्मा गांधी जी के असहयोग आन्दोलन से जुड़ गए और बहुत ही बहादुरी से उन्होंने ब्रिटिश सेना को ललकारा।
जलियांवाला कांड ने डाला भगत के बाल मन पर प्रभाव
13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के बाल मन पर बड़ा गहरा प्रभाव डाला। उनका मन इस अमानवीय कृत्य को देख देश को स्वतंत्र करवाने की सोचने लगा। भगत सिंह ने चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर क्रांतिकारी संगठन तैयार किया।
लाहौर षड़यंत्र मामले में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को फांसी की सज़ा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास दिया गया। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 की शाम सात बजे सुखदेव और राजगुरू के साथ फांसी पर लटका दिया गया। तीनों ने हंसते-हँसते देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया
लेखक भी थे भगत सिंह
भगत सिंह एक अच्छे वक्ता, पाठक व लेखक भी थे। उन्होंने कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए लिखा व संपादन भी किया।
उनकी मुख्य कृतियां हैं, 'एक शहीद की जेल नोटबुक (संपादन: भूपेंद्र हूजा), सरदार भगत सिंह : पत्र और दस्तावेज (संकलन : वीरेंद्र संधू), भगत सिंह के संपूर्ण दस्तावेज \
अभिषेक झा
ENGLISH :-
Bhagat Singh (28 September 1907 - 23 March 1931)
Bhagat Singh is considered one of the most influential revolutionaries of the Indian nationalist movement. He met with many revolutionary organizations and had made a huge contribution to the Indian national movement. Bhagat Singh ji died at the age of 23 when he was hanged by the British government.
Bhagat Singh was born on 27 September 1907 in Banga, Lyalpur district, now in Pakistan. His native village is Khatkad Kalan, in Punjab, India. At the time of his birth his father Kishan Singh, uncle Ajit and Swaran Singh were in jail. He was imprisoned for protesting against the Colonization Bill enacted in 1906. His mother's name was Vidyavati. Bhagat Singh's family was an Arya-Samaji Sikh family. Bhagat Singh was greatly influenced by Kartar Singh Sarabha and Lala Lajpat Rai.
Revolutionary rites from family
One of his uncles, Sardar Ajit Singh, founded the Indian Patriot Association. One of his friends, Syed Hyder Raza, supported him well and organized farmers against the Chenab Canal Colony bill. There were 22 cases registered against Ajit Singh due to which he was forced to flee to Iran. His family were supporters of Ghadar Party and for this reason a feeling of patriotism arose in the heart of Bhagat Singh from childhood.
Bhagat Singh did his schooling till 5th and after that his father Kishan Singh got him admitted to Dayanand Anglo Vedic High School, Lahore. At a very young age, Bhagat Singh joined the Non-Cooperation Movement of Mahatma Gandhi and very bravely he challenged the British Army.
Jallianwala scandal affects Bhagat's child mind
The Jallianwala Bagh massacre on 13 April 1919 had a great impact on the child mind of Bhagat Singh. Seeing this inhuman act, his mind started thinking of making the country independent. Bhagat Singh, along with Chandrashekhar Azad, formed a revolutionary organization.
In the Lahore conspiracy case, Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru were sentenced to death and Batukeshwar Dutt was given life imprisonment. Bhagat Singh was hanged along with Sukhdev and Rajguru at seven in the evening of 23 March 1931. The three sacrificed their lives for the laughing country
Bhagat Singh was also a writer
Bhagat Singh was also a good speaker, reader and writer. He also wrote and edited for many magazines and magazines.
His main works are, 'A Martyr's Prison Notebook (Edited: Bhupendra Huja), Sardar Bhagat Singh: Papers and Documents (Compilation: Virendra Sandhu), Complete Documents of Bhagat Singh \ ".
Abhishek Jha








Comments
Post a Comment