CHANDRA SHEKHAR AZAD (23 July 1906 – 27 February 1931)

                  क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद 

                         (23 जुलाई 1906 – 27 फरवरी 1931)




परिचय :-

 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ। उनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी एवं माता का नाम जगदानी देवी था। उनके पिता ईमानदार, स्वाभिमानी, साहसी और वचन के पक्के थे। यही गुण चंद्रशेखर को अपने पिता से विरासत में मिले थे।


विवरण :-

चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की आयु में बनारस गए और वहां एक संस्कृत पाठशाला में पढ़ाई की। वहां उन्होंने कानून भंग आंदोलन में योगदान दिया था। 1920-21 के वर्षों में वे गांधीजी के असहयोग आंदोलन से जुड़े। वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जहां उन्होंने अपना नाम 'आजाद', पिता का नाम 'स्वतंत्रता' और 'जेल' को उनका निवास बताया।

उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई। हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने, 'वन्दे मातरम्‌' और 'महात्मा गांधी की जय' का स्वर बुलंद किया। इसके बाद वे सार्वजनिक रूप से आजाद कहलाए। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्मस्थान भाबरा अब 'आजादनगर' के रूप में जाना जाता है।


जब क्रांतिकारी आंदोलन उग्र हुआ, तब आजाद उस तरफ खिंचे और 'हिन्दुस्तान सोशलिस्ट आर्मी' से जुड़े। रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में आजाद ने काकोरी षड्यंत्र (1925) में सक्रिय भाग लिया और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए।

17 दिसंबर, 1928 को चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और राजगुरु ने शाम के समय लाहौर में पुलिस अधीक्षक के दफ्तर को घेर लिया और ज्यों ही जे.पी. साण्डर्स अपने अंगरक्षक के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर निकले तो राजगुरु ने पहली गोली दाग दी, जो साण्डर्स के माथे पर लग गई वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़ा। फिर भगत सिंह ने आगे बढ़कर 4-6 गोलियां दाग कर उसे बिल्कुल ठंडा कर दिया।

 जब साण्डर्स के अंगरक्षक ने उनका पीछा किया, तो चंद्रशेखर आजाद ने अपनी गोली से उसे भी समाप्त कर दिया।
इतना ना ही नहीं लाहौर में जगह-जगह परचे चिपका दिए गए, जिन पर लिखा था- लाला लाजपतराय की मृत्यु का बदला ले लिया गया है। उनके इस कदम को समस्त के क्रांतिकारियों खूब सराहा गया।



उपसंहार :-

 अलफ्रेड पार्क, इलाहाबाद में 1931 में उन्होंने रूस की बोल्शेविक क्रांति की तर्ज पर समाजवादी क्रांति का आह्वान किया। उन्होंने संकल्प किया था कि वे न कभी पकड़े जाएंगे और न ब्रिटिश सरकार उन्हें फांसी दे सकेगी।

इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने 27 फरवरी, 1931 को इसी पार्क में स्वयं को गोली मारकर मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति दे दी| 





अभिषेक कुमार झा 



ENGLISH TRANSLATE:-



           Revolutionary Chandrashekhar Azad
             (23 July 1906 - 27 February 1931)




Introduction :-

 Chandrasekhar Azad, the great and popular freedom fighter of the Indian freedom struggle, was born on July 23, 1906 at a place called Bhabra in Jhabua district of Madhya Pradesh. His father's name was Pandit Sitaram Tiwari and mother's name was Jagdani Devi. His father was honest, self-respecting, courageous and firm in word. This is the quality Chandrasekhar inherited from his father.


Description :-

Chandrasekhar Azad went to Benaras at the age of 14 and studied in a Sanskrit school there. There he contributed to the law-breaking movement. In the years 1920–21 he became associated with Gandhiji's non-cooperation movement. They were arrested and presented before the judge. Where he named his name 'Azad', father's name 'Freedom' and 'Jail' as his residence.
He was sentenced to 15 whips. With the blow of every whip, he raised the voice of 'Vande Mataram' and 'Mahatma Gandhi ki Jai'. After this, he was publicly called Azad. Bhabra, the birthplace of the revolutionary Chandrashekhar Azad, is now known as 'Azadnagar'.


When the revolutionary movement erupted, Azad pulled in and joined the 'Hindustan Socialist Army'. Azad, under the leadership of Ramprasad Bismil, took an active part in the Kakori Conspiracy (1925) and escaped by throwing dust in the eyes of the police.
On 17 December 1928, Chandrashekhar Azad, Bhagat Singh and Rajguru surrounded the office of the Superintendent of Police in Lahore in the evening and as J.P. When Sanders got out on a motorcycle with his bodyguard, Rajguru fired the first bullet, which hit Sanders' forehead and fell down from the motorcycle. Then Bhagat Singh went ahead and fired 4-6 bullets and cooled him down completely.
 When the bodyguard of Sanders chased him, Chandrasekhar Azad also eliminated him with his bullet.
Not only this, but in Lahore, places were glued, on which it was written - Lala Lajpat Rai's death has been avenged. His move was well appreciated by the revolutionaries of all India.




Epilogue :-

 In 1931 at Alfred Park, Allahabad, he called for a socialist revolution on the lines of the Bolshevik Revolution of Russia. He vowed that he would never be caught and neither the British government would be able to hang him.
To fulfill this resolve, he shot himself in the same park on February 27, 1931 and sacrificed his life for the motherland.






Abhishek Kumar Jha


Comments