MARY COM ( 1 MARCH 1983 )

                              मैरी कॉम 

                              1 मार्च 1983





मैरी कॉम किसी परिचय की मोहताज़ नहीं है। महिला मुक्केबाजी की दुनिया में मैरी कॉम भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा चुकी हैं। उन्होंने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा का अमीरी और गरीबी से कोई संबंध नहीं होता और अगर आप के अन्दर कुछ करने का जज्बा है तो, सफलता हर हाल में आपके कदम चूमती है। पांच बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी मैरी कॉम अकेली ऐसी महिला मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने अपनी सभी 6 विश्व प्रतियोगिताओं में पदक जीता है। 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनीं।

प्रारंभिक जीवन


मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम) का जन्म 1 मार्च 1983 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हुआ। उनके पिता एक गरीब किसान थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लोकटक क्रिश्चियन मॉडल स्कूल (कक्षा 6 तक) और सेंट जेविएर स्कूल (कक्षा 8 तक) में हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 9 और 10 की पढाई के लिए इम्फाल के आदिमजाति हाई स्कूल में दाखिला लिया लेकिन वह मैट्रिकुलेशन की परीक्षा पास नहीं कर सकीं।


मैट्रिकुलेशन की परीक्षा में दोबारा बैठने का उनका विचार नहीं था इसलिए उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और आगे की पढाई ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग’ (NIOS), इम्फाल, से की। उन्होंने अपना स्नातक चुराचांदपुर कॉलेज से पूरा किया।


उनको खेल-कूद का शौक बचपन से ही था और उनके ही प्रदेश के मुक्केबाज डिंग्को सिंह की सफलता ने उन्हें मुक्केबाज़ बनने के लिए और प्रोत्साहित कर दिया। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत मणिपुर राज्य के बॉक्सिंग कोच नरजीत सिंह के देख-रेख में मणिपुर की राजधानी इम्प्फाल में शुरू कर दिया।


मुक्केबाजी कैरियर और सफलताएँ


एक बार बॉक्सिंग रिंग में उतरने का फैसला करने के बाद मैरी कॉम ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक महिला होने के नाते उनका सफ़र और भी मुश्किल था पर उनका हौसला भी फौलाद का बना है – एक बार जो ठान लिया वो कर के दिखाना है! राष्ट्रिय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के अलावा मैरी कॉम अकेली ऐसी महिला मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने अपनी सभी 6 विश्व प्रतियोगिताओं में पदक जीता है। एशियन महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने 5 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है, महिला विश्व वयस्क मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भी उन्होंने 5 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है, एशियाई खेलों में मैरी ने 2 रजत और 1 स्वर्ण पदक जीता है। 2012 के लन्दन ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीत कर उन्होंने देश का नाम ऊँचा किया। इसके अलावा मैरी ने इंडोर एशियन खेलों और एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता है।


1 अक्टूबर 2014 को मैरी ने इन्चिओन, दक्षिण कोरिया, एशियन खेलों में स्वर्ण जीत कर नया इतिहास रचा। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनीं।


सन् 2001 में प्रथम बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली मैरी कॉम अब तक 10 राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं। मुक्केबाजी में देश को गौरवान्वित करने वाली मैरी को भारत सरकार ने वर्ष 2003 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2009 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

उपलब्धियां

वर्षपदकभारप्रतियोगितास्थान
2001रजत48महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगितास्क्रैंटन , पेंसिल्वेनिया , संयुक्त राज्य अमेरिका
2002स्वर्ण45महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिताअंताल्या , तुर्की
2002स्वर्ण45विच कपपेक्स , हंगरी
2003स्वर्ण46एशियाई महिला चैंपियनशिपहिसार, भारत
2004स्वर्ण41महिला विश्व कपटोंसबर्ग , नॉर्वे
2005स्वर्ण46एशियाई महिला चैंपियनशिपकाऊशुंग , ताइवान
2005स्वर्ण46महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगितापोडॉल्स्क , रूस
2006स्वर्ण46महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगितानई दिल्ली , भारत
2006स्वर्ण46वीनस महिला बॉक्स कपवाइला , डेनमार्क
2008स्वर्ण46महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगितानिंगबो , चीन
2008रजत46गुवाहाटी , भारत
2009स्वर्ण46एशियाई इंडोर खेलोंहनोई , वियतनाम
2010स्वर्ण48महिला विश्व गैर-व्यावसायिक मुक्केबाजी प्रतियोगिताब्रिजटाउन , बारबाडोस
2010स्वर्ण46एशियाई महिला चैंपियनशिपअस्ताना , कजाखस्तान
2010कांस्य51एशियाई खेलगुआंगज़ौ , चीन
2011स्वर्ण48एशियाई महिला कपहाइको , चीन
2012स्वर्ण41एशियाई महिला चैंपियनशिपउलानबातार , मंगोलिया
2012कांस्य51ग्रीष्मकालीन ओलंपिकलंदन , यूनाइटेड किंगडम
2014स्वर्ण51एशियाई खेलइनचान , दक्षिण कोरिया

  • पहले राष्ट्रिय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 2001, में स्वर्ण
  • द ईस्ट ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता, बंगाल, 2001
  • द्वितीय सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, नई दिल्ली, 2001
  • 32वें राष्ट्रिय खेल, हैदराबाद
  • तृतीय सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, आइजोल, 2003
  • चतुर्थ सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, असम, 2004
  • पंचम सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, केरल, 2004
  • छठी सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, जमशेदपुर, 2005
  • दसवीं सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, जमशेदपुर, 2009: क्वार्टरफाइनल में हार गयीं
  • पद्म भूषण (खेल), 2013
  • अर्जुन पुरस्कार (बॉक्सिंग), 2003
  • पद्म श्री (खेल), 2010
  • राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए मनोनित किया गया, 2007
  • लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स – पीपल ऑफ़ द इयर, 2007
  • सीएनएन-आईबीएन – रिलायंस इंडस्ट्रीज रियल हीरोज अवार्ड्, 2008
  • पेप्सी-एमटीवी यूथ आइकॉन 2008
  • ऑल इंडिया बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) द्वारा ‘मैग्निफिसेंट मैरी’ का संबोधन, 2008
  • राजीव गाँधी खेल रत्न, 2009
  • इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा ‘महिला बॉक्सिंग की एम्बेसडर’ घोषित, 2009
  • सहारा स्पोर्ट्स अवार्ड: स्पोर्ट्सविमेन ऑफ़ द इयर, 2010

 

राष्ट्रिय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां

पुरस्कार और सम्मान

सुपर फाइट लीग (एस.एफ.एल.)

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रियलिटी शो सुपर फाइट लीग (एस.एफ.एल.) ने मैरी की उपलब्धियों और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें अपने शो का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया।

मैरी के जीवन पर बनी फिल्म ‘मैरी कॉम’

बॉक्सिंग की दुनिया में अपनी उपलब्धियों और सफलताओं के कारण मैरी कॉम आज हर भारतीय महिला के लिए प्रेरणास्रोत (रोल मॉडल) हैं। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 मे हुआ। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रसिद्द नायिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई। लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया और मैरी की तरह ये फिल्म भी बहुत सराही गयी।

निजी जीवन

मैरी कॉम का विवाह के. ओन्लेर कॉम से 2005 में हुआ। उनकी ओन्लेर से मुलाकात सन 2001 में दिल्ली में हुई जब वो राष्ट्रिय खेलों में भाग लेने पंजाब जा रही थीं। कॉम दंपत्ति के 3 बच्चे हैं।

मैरी जानवरों के अधिकारों और रक्षा के मुद्दों से भी जुड़ी हैं। उन्होंने सर्कसों में हाथियों के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है। उनके अनुसार सर्कसों में जानवरों से क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जाता है जिसे रोका जाना चाहिए। वो जानवरों की रक्षा से जुड़ी संस्था PETA से जुड़ी हैं और उनकी मुहीम ‘कम्पैसनेट सिटीजन’ का जोरदार समर्थन किया है। इसके तहत उन्होंने सारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में इस तरह के पाठ रखने की गुजारिश की है।




ENGLISH:-


                                Mary com

                              1 March 1983

Mary Kom is not interested in any introduction. In the world of women's boxing, Mary Kom has made a mark not only in India but in the whole world. He has proved with his dedication and hard work that talent has no relation to richness and poverty and if you have the passion to do something inside, success kisses your steps. Mary Kom, a five-time world boxing contest winner, is the only woman boxer to have won a medal in all six of her world competitions. She became the first Indian female boxer to do so by winning a gold medal at the 2014 Asian Games.

early life Mangte Changneijang Mary Kom (MC Mary Kom) was born on 1 March 1983 in Churachandpur district of Manipur. His father was a poor farmer. He got his early education at Loktak Christian Model School (up to class 6) and St. Xavier's School (up to class 8). After this she attended Adimjati High School in Imphal to study classes 9 and 10 but she could not pass the matriculation examination.

He did not think of re-appearing for the matriculation examination, so he left school and studied further from the National Institute of Open Schooling (NIOS), Imphal. He completed his graduation from Churachandpur College.

He was fond of sports since childhood and the success of his state boxer Dingko Singh further encouraged him to become a boxer. He started his training in Imphal, the capital of Manipur, under the supervision of Manipur state boxing coach Narjeet Singh.


Boxing Career and Successes


Mary Kom never looked back once she decided to get into the boxing ring. As a woman, her journey was even more difficult, but her courage is also made of steel - once she is determined to show it! Apart from the National Boxing Championship, Mary Kom is the only woman boxer to have won a medal in all her 6 world competitions. She has won 5 gold and one silver medals in the Asian women's boxing competition, she has also won 5 gold and one silver medal in the Women's World Adult Boxing Championship, Mary has won 2 silver and 1 gold medal in the Asian Games. He elevated the country's name by winning a bronze medal at the 2012 London Olympics. Apart from this, Mary has also won gold medals in the Indoor Asian Games and Asian boxing competition.


On 1 October 2014, Mary created new history by winning gold at the Incheon, South Korea, Asian Games. She became the first Indian woman boxer to win a gold medal at the Asian Games.

Mary Kom, who won the National Women's Boxing Championship for the first time in 2001, has so far won 10 national titles. Mary, who made the country proud in boxing, was honored with the Arjuna Award in the year 2003 by the Government of India. In 2006, he was awarded the Padma Shri and in 2009 he was awarded the 'Rajiv Gandhi Khel Ratna Award', the highest sporting honor of the country.


Achievements

Year medal weight competition place

2001 Silver 48 Women's World Boxing Competition Scranton, Pennsylvania, United States

2002 Gold 45 Women's World Boxing Competition Antalya, Turkey

2002 Gold 45 Witch Cup Pecs, Hungary

2003 Gold 46 Asian Women's Championship Hisar, India

2004 Gold 41 Women's World Cup Tonsburg, Norway

2005 Gold 46 Asian Women's Championship Kaohsiung, Taiwan

2005 Gold 46 Women's World Boxing Competition Podolsk, Russia

2006 Gold 46 Women's World Boxing Competition New Delhi, India

2006 Gold 46 Venus Women's Box Cup Veila, Denmark

2008 Gold 46 Women's World Boxing Competition Ningbo, China

2008 Silver 46 Guwahati, India

2009 Gold 46 Asian Indoor Games Hanoi, Vietnam

2010 Gold 48 Women's World Non-Professional Boxing Competition Bridgetown, Barbados

2010 Gold 46 Asian Women's Championship Astana, Kazakhstan

2010 Bronze 51 Asian Games Guangzhou, China

2011 Golden 48 Asian Women's Cup Haikou, China

2012 Gold 41 Asian Women's Championship Ulaanbaatar, Mongolia

2012 Bronze 51 Summer Olympics London, United Kingdom

2014 Golden 51 Asian Games Incheon, South Korea

Gold in First National Women's Boxing Competition, 2001

The East Open Boxing Competition, Bengal, 2001

Second Senior World Women's Competition, New Delhi, 2001

32nd National Games, Hyderabad

Third Senior World Women's Competition, Aizawl, 2003

4th Senior World Women's Competition, Assam, 2004

Fifth Senior World Women's Competition, Kerala, 2004

Sixth Senior World Women's Competition, Jamshedpur, 2005

Tenth Senior World Women's Competition, Jamshedpur, 2009: Lost in quarterfinals

Padma Bhushan (Sports), 2013

Arjuna Award (Boxing), 2003

Padma Shri (Sports), 2010

Nominated for the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award, 2007

Limca Book of Records - People of the Year, 2007

CNN-IBN - Reliance Industries Real Heroes Award, 2008

Pepsi-MTV Youth Icon 2008

Address of 'Magnificent Mary' by All India Boxing Association (AIBA), 2008

Rajiv Gandhi Khel Ratna, 2009

Announced 'Ambassador of Women's Boxing' by International Boxing Association, 2009

Sahara Sports Award: Sportswomen of the Year, 2010


 


Achievements in national competitions


Awards andAchievements in national competitions


Awards and honors


Super Fight League (SFL)


The mixed martial arts reality show Super Fight League (SFL) appointed Mary as the brand ambassador of her show, given her achievements and popularity.


The film 'Mary Kom' on Mary's life


Mary Kom is an inspiration to every Indian woman today due to her achievements and successes in the boxing world. A film was also made on his life which was released in 2014. In the film directed by Omung Kumar, his role was played by the famous heroine Priyanka Chopra. People liked this film and like Mary this film was also highly appreciated.


private life


Marriage of Mary Kom. Occurred in 2005 from Onler Com. She met Onler in Delhi in 2001 when she was going to Punjab to participate in the National Games. The couple have 3 children.


Mary is also involved with animal rights and defense issues. He has demanded a ban on the use of elephants in circuses. According to him animals are treated ruthlessly in circuses which should be stopped. She is associated with PETA, an animal protection organization, and has strongly supported Compassnet Citizen. Under this, he has requested the education ministers of all states and union territories to put such lessons in the curriculum of schools.

Comments